पन्द्रहवां अम्बिकाप्रसाद दिव्य पुरस्कार अमेरिका की सुधा ओम ढींगरा के कहानी संग्रह ''कौन सी ज़मीन अपनी'' और कैनेडा से प्रकाशित पत्रिका ''हिन्दी चेतना'' के मुख्य सम्पादक श्री श्याम त्रिपाठी को श्रेष्ठ संपादन हेतु प्रदान किया जाएगा। अलंकरण प्रदान करने की घोषणा २० अप्रैल २०१२ को भोपाल स्थित, साहित्य सदन में आयोजित एक समारोह में की गई।
दिव्य पुरस्कारों के संयोजक एवं प्रसिद्ध रचनाकार श्री जगदीश किंजल्क ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि दिल्ली के वेद प्रकाश कंवर के उपन्यास ''सेरीना'', बैरसिया के श्री कैलाश पिचौरी के काव्य संग्रह ''सन्नाटे की सुराही में" को भी अम्बिकाप्रसाद दिव्य पुरस्कार और श्री श्याम त्रिपाठी के साथ आठ और रचनाकारों को अम्बिकाप्रसाद दिव्य रजत अलंकरण प्रदान किए जाएँगे।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiGZTppGEhq3YB6tYv7KoSGipbyWv0TFNGegOV2nQaoVE7TpIffsllPtr_mUQFD4C9vCGknizyzqa7BfgWoG-kfOEny8V7trOoQ7VIxRyVBO9M52j7JkNoeTGpdbG5VbuMgLZmubQOIu70/s200/ss12_05_07c.jpg)
श्री जगदीश किंजल्क ने यह भी बताया कि नाटक विधा के लिए उत्कृष्ट कृतियाँ प्राप्त न होने के कारण दिव्य रजत अलंकरण नहीं दिया जा रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें